Doordrishti News Logo

जोधपुर मंडल ने जुर्माने के रूप में वसूले 1.61 करोड़ रुपए

  • मई में रिकॉर्ड टिकट जांच
  • बिना टिकट व अनियमित यात्रा पर सख्ती
  • एक माह में 26 हजार से अधिक यात्री पकड़े गए
  • नियमित चलेगा बिना टिकट यात्रियों के विरुद्ध जांच अभियान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर मंडल ने जुर्माने के रूप में वसूले 1.61 करोड़ रुपए। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने मई 2026 में टिकट जांच अभियान के दौरान रिकॉर्ड राजस्व अर्जित करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

मंडल ने बिना टिकट यात्रा, अनियमित टिकट,गंदगी फैलाने और धूम्रपान के मामलों में कुल 1 करोड़ 60 लाख 88 हजार 106 रुपए की वसूली की,जो अब तक का सर्वाधिक जुर्माना राजस्व है। इससे पहले अप्रैल माह में लगभग 1.40 करोड़ रुपए की वसूली हुई थी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि मई माह में टिकट जांच दस्तों ने बिना टिकट यात्रा करते पाए गए लगभग 13 हजार यात्रियों से 80 लाख 60 हजार रुपए तथा अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे लगभग 13 हजार यात्रियों से 77 लाख 41 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।

दो माह में 1358 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित

इसके अतिरिक्त ट्रेनों और रेलवे परिसरों में स्वच्छता एवं सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई। गंदगी फैलाने के 2225 मामलों में 2 लाख 43 हजार 850 रुपए तथा धूम्रपान के 102 मामलों में 20 हजार 700 रुपए का जुर्माना वसूला गया। साथ ही यात्रियों को रेलवे परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और धूम्रपान निषेध नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।

उन्होंने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार जोधपुर,मेड़ता रोड, डेगाना,रतनगढ़,फुलेरा,नागौर,बीकानेर,जैसलमेर,मारवाड़ जंक्शन,समदड़ी, भीलड़ी और बाड़मेर सहित विभिन्न रेलखंडों पर चलने वाली ट्रेनों एवं स्टेशनों पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता और कार्यकुशलता से यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

डीआरएम ने की वैध टिकट के साथ यात्रा की अपील
जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने इस उपलब्धि पर टिकट जांच कर्मचारियों की सराहना करते हुए यात्रियों से अपील की कि वे हमेशा वैध और उचित टिकट के साथ ही यात्रा करें,ताकि अनावश्यक जुर्माने से बचा जा सके तथा रेलवे की सेवाओं का सुचारु संचालन सुनिश्चित हो सके।

Related posts:

ईवीएम व निर्वाचन सामग्री लेकर मतदान दल रवाना

September 10, 2026

आत्महत्या का संबंध व्यक्ति की मनोदशा से है: डॉ.गहलोत

September 10, 2026

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026