डिफेंस लेबोरेटरी जोधपुर में फिट इंडिया साइकिल ड्राइव

  • 100 लोगों ने चलाई साइकिल
  • संडेज ऑन साइकिल थीम पर जश्न

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डिफेंस लेबोरेटरी जोधपुर में फिट इंडिया साइकिल ड्राइव। डिफेंस लेबोरेटरी, जोधपुर (DLJ) ने रविवार सुबह 7 बजे विश्व साइकिल दिवस के मौके पर फिट इंडिया साइकिल ड्राइव का आयोजन किया। इस बार की थीम “संडेज ऑन साइकिल” रही।

कार्यक्रम में DLJ के कर्मचारी,परिवारजन और बच्चों समेत करीब 100 लोगों ने हिस्सा लिया। शुरुआत ग्रुप डायरेक्टर बोबिन मंडल के स्वागत भाषण से हुई। उत्कृष्ट वैज्ञानिक और DLJ निदेशक वीएस शेनॉय ने उद्घाटन संबोधन दिया। खेल अधिकारी पवन कुमार ने ड्राइव की जानकारी दी।

हिंदी व्याख्याता डॉ.मोती सिंह कच्छवाहा को विशिष्ट शिक्षक सम्मान

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान युवा मामले और खेल मंत्रालय ने दिसंबर 2024 में शुरू किया था। मकसद साइकिलिंग को टिकाऊ, समावेशी और इको-फ्रेंडली एक्सरसाइज के रूप में बढ़ावा देना है।

आयोजन साई ट्रेनिंग सेंटर- जोधपुर के प्रभारी हनवंत सिंह राठौड़ के समन्वय से हुआ। साई ट्रेनिंग सेंटर से मूल सिंह भी मौजूद थे। साइकिल ड्राइव DLJ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर रातानाडा सर्किल तक गई और वापस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर संपन्न हुई।