Doordrishti News Logo

दो सिर लेकर घूम रहे मरीज को ऑपरेशन कर दी राहत

जोधपुर,मथुरादास माथुर अस्पताल के सर्जिकल आउटडोर में सह आचार्य एवं यूनिट प्रभारी डॉ.दिनेश दत्त शर्मा के पास 39 वर्षीय युवक जो पिछले 15 सालों से सिर के पीछे गुदी में सिर के बराबर साइज की गांठ के साथ भर्ती हुआ। जांच में पता लगा कि शुरुआत में यह गांठ छोटी थी पर धीरे-धीरे इस गांठ ने सिर के बराबर पीछे की ओर एक और सिर जितना आकर ले लिया था। इस सिर के आकार की गांठ की साइज लगभग 20×15 ×15 सेंटीमीटर थी। जैसे-जैसे इस गांठ का आकार बढ़ा मरीज गरदन में दर्द और हाथों में सूनापन की शिकायत से भी पीड़ित रहने लगा,मरीज को चलने में भी दिक्कत होती थी,मरीज को नींद लेने में भी समस्या रहती थी। गांठ की वजह से शारीरिक विकृति होने पर भी मरीज परेशान एवं अवसाद में रहता था। शुरुआत में मरीज झाड़ू फुंक एवं भोपौ के चक्कर में काफी समय लगाने के बाद में जब मरीज को राहत नहीं मिली तो एहसास हुआ कि अब डॉकटर के पास ही चलना चाहिए तब वह एमडीएम के सर्जिकल आउटडोर में आया।

यह भी पढ़ें – समाधिस्थल पर लगे भेंट पात्र को तोड़कर नगदी चुराई

डॉ.दिनेश दत्त शर्मा ने बताया कि
मरीज की जांच करने पर पता लगा कि मरीज के गरदन के पीछे एक विशेष प्रकार का ट्यूमर जिसे मिजेन्काईमल ट्यूमर कहा जाता है, वह है। यह ट्यूमर धीरे-धीरे इतना बड़ा हो गया था कि इसने स्कल (खोपड़ी) की आउटर टेबल को भी नष्ट करना शुरू कर दिया था और इनर टेबल तक पहुंच चुका था। दबाव की वजह से इस गांठ ने ओसिपिटल बोन को भी 4 सेंटीमीटर तक नष्ट कर दिया था।
इस प्रकार का ऑपरेशन काफी चैलेंजिंग होता है क्योंकि ब्लड सप्लाई अत्यधिक होती है साथ ही इस प्रकार की गांठ दिमाग से भी चिपक जाती है जिससे अलग करना काफी मुश्किल होता है।डॉ.दिनेश दत्त शर्मा एवं उनकी टीम ने इस कार्य को बहुत ही सफलता के साथ अंजाम दिया और इस गांठ को निकाल कर मरीज को राहत प्रदान की।

यह भी पढ़ें – पत्रकारों को मुवावजे की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

ऑपरेशन करने वाली टीम में युनिट प्रभारी डॉ.दिनेश दत्त शर्मा के साथ डॉ.अंशुल,डॉ.राकेश एवं बेहोशी की टीम में डॉ.गीता सिंगारिया के साथ डॉ.गायत्री तंवर,डॉ.दिनेश,डॉ.आभास इत्यादि थे तथा नर्सिंग टीम में वरुण विकास के साथ रेखा पंवार,समेर सिंह राजपुरोहित एवं वीरेंद्र पुरी का योगदान रहा।अब युवक पूर्ण रूप से स्वस्थ है और मरीज को गरदन में दर्द तथा हाथों में सूनापन में भी राहत मिली है साथ ही वह आराम से सो पा रहा एवं चल पा रहा है। एमडीएम अधीक्षक डॉ.नवीन किशोरीया ने बताया कि मरीज का उक्त ऑपरेशन मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत निःशुल्क हुआ है। एमडीएम में इस प्रकार की जटिल सर्जरी लगातार हो रही है। प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर डॉ.रन्जना देसाई ने भी ऑपरेशन करने वाली टीम को बधाई दी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026