Doordrishti News Logo

धूमधाम से निकली रावजी की गैर

जोधपुर,धूमधाम से निकली रावजी की गैर।शहर के मंडोर में धुलण्डी पर वर्षों से माली समाज की ओर से निकलने वाली रावजी गेर इस बार भी बड़े ही धूमधाम और परम्परागत तरीके से निकली गई। रावजी की यह गेर दोपहर 3 बजे मांडावता बेरा स्थित मंदिर चौक में पूजा अर्चना के बाद रवाना होकर खोखरिया बेरा पहुंची। वहां के लोगों को साथ लेकर भियाली बेरा,गोपी का बेरा के अंदर से फूलबाग नदी होते हुए फतेहबाग संतोकजी के बेरे पर पहुंचती है।

यह भी पढ़ें- गुरुओं का तालाब क्षेत्र में उमंग और उल्लास से हुआ होलिका दहन

यहां आमली बेरा के गेर भी मौजूद रहते हैं। आमली बेरा के दो परिवार बारी-बारी से ही राव का चयन करते हैं। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में एक ऐसे युवक को राव बनाया जाता है जो नवविवाहित हो और अच्छी कद-काठी के साथ-साथ नाचने में भी माहिर हो। खास बात यह है कि खोखरिया बेरा से ही राव का चयन किया जाता है। वे एक युवक को चुनकर उसकी पीठ पर छापा लगाते हैं। राव तय होने के बाद उसका श्रृंगार किया जाता है।

इसे भी पढ़िए- भाजपा प्रत्याशी पीपी चौधरी 3 अप्रैल को भरेंगे नामांकन

यहां से मंडावता चौराहा होते हुए भिंयाली बेरा,गोपी बेरा से फतेहबाग पहुंची। चंग की थाप और ढोल की धमचक के साथ गेर की टोलियां के बीच मे राव बना युवक के साथ गेरिये नृत्य और गीत गाते हुए चल रहे थे। मंडोर उद्यान के राव कुंड तक पहुंचाने में सुरक्षा की जिम्मेदारी मंडावता बेरा के लोगों की ही होती है। इन लोगों के हाथों में लाठियां व हॉकियां होती है जो राव को एक घेरा बनाकर चलती है उसे आगे ले जाते रहते हैं। मंडोर उद्यान में पहुंचते ही सबसे पहले राव उस कुंड में डुबकी लगाते हैं। उसके बाद अन्य युवक स्नान करते हैं। एक दूसरे पर पानी उछालते हुए स्नान करते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026