Doordrishti News Logo

गुरुओं का तालाब क्षेत्र में उमंग और उल्लास से हुआ होलिका दहन

जोधपुर,गुरुओं के तालाब क्षेत्र में उमंग और उल्लास से हुआ होलिका दहन। शहर के वार्ड नं 1 दक्षिण में गुरों का तालाब इलाके में मोहल्लेवासियों ने मिलकर उमंग और उल्लास के साथ होलिका दहन किया।

 

मोहल्ले के सवाई सोनी ने बताया कि होल के पावन पर्व को मोहल्लेवासियों ने सामूहिक मनाने का निर्णय किया। रविवार दिन से ही होलिका दहन की तैयारियां शुरू कर दी गई थी। क्षेत्र के युवावों ने अपने बड़ों की आज्ञा लेकर गाय के गोबर के बने कण्डों से होलिका बनाई।

यह भी पढ़ें- गीताधाम ट्रस्ट तिवरी व आयुर्वेद विश्वविद्यालय में एमओयू

इस कार्य मे क्षेत्र के बच्चों का उत्साह चरम पर था। जबर सिंह व ललित दय्या ने बताया कि होलिका की गोद में प्रह्लाद की प्रतिमा बैठा कर प्रहलाद व होलिका तैयार किया गया। शाम होते ही बच्चों में होलिका दहन को लेकर जिज्ञासा बढ़ती जा रही थी क्योंकि इस बार होलिका दहन का मुहूर्त देर से था।उन्होंने बताया कि जैसे ही मुहूर्त जा समय आया गाय के गोबर के कंडों से होली का पूजन कर विडिविधान के साथ दहन किया गया।

इसे भी पढ़िए- दस साल से फरार दो स्थाई वारंटी और देवनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

होली का दहन के इस आयोजन में आस पास के कोलोनी के लोग लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि यहां पहली बार होलीका व पहलाद कि मुर्ति से भी होली दहन किया। इस तरह की होली का दहन देखने हजारों कि संख्या में लोग आए और भाई चारा एवं शान्ति पूर्वक होली का दहन किया गया। इस अवसर पर गांव की गेर के संग छोटे बच्चों का ढुंढ करने के लिए गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026