Doordrishti News Logo

राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में निकाली रैली

जोधपुर,राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में शनिवार को मेडिकल कॉलेज चौराहा से चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों के संगठनों द्वारा एक विशाल रैली निकाली गई। इस रैली में जोधपुर संभाग के चिकित्सकों,चिकित्सक छात्रों,नर्सिंग कर्मियों,पैरामेडिकल स्टाफ,दवा विक्रेताओं आदि संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। यह रैली रोटरी क्लब से शुरू होकर मेडिकल कॉलेज चौराहा होते हुए दल्ले खाँ की चक्की चौराहे पहुंची, जहां से 12 वीं रोड चौराहा होते हुए रोटरी क्लब पहुंचकर सम्पन्न हुई।

ये भी पढ़ें- पंजाब की युवती और पार्टनर के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर के समस्त चिकित्सक संगठनों,आईएमए,यूपीसीएचएआर, एम्पोज,एसओएमईआर,जोधपुर प्राइवेट हॉस्पिटल्स एसोसिएशन की एक आम सभा रोटरी क्लब में आयोजित की गई। जिसका संचालन डॉ सिद्धार्थ लोढ़ा,डॉ कांतेश खेतानी, डॉ प्रदीप जैन और डॉ प्रशांत विश्नोई ने किया। इसमें विशेष रूप से डॉ नगेंद्र शर्मा,डॉ पीएम मेहता,डॉ सीके लोहरा,डॉ एमसी पंवार,डॉ पृथ्वी सिंह चौधरी,डॉ विजय बालानी,डॉ राजीव सिवाच,डॉ हरी राम बिश्नोई,डॉ गोपेश राम विश्नोई,डॉ हिमांशु त्यागी आदि ने अपने विचार रखे। इनके अलावा संभाग भर से आए चिकित्सकों ने भी सभा को संबोधित किया। पाली से डॉ नीरज लोढ़ा,बाड़मेर से डॉ कुंदन दान, डॉ विकास चौधरी,बालोतरा से डॉ फरसा राम ने भी अपने विचार रखे।

ये भी पढ़ें- हार्डकोर अपराधी निंबाराम पुलिस मुठभेड़ में घायल 

उपस्थित समस्त चिकित्सक संगठनों की एक स्वर से यही मांग थी कि “राइट टू हेल्थ” बिल सरकार वापिस ले। यह एक काला कानून है जो केवल वोटों की राजनीति से लाया गया है जिससे समस्त चिकित्सकों के पेशे संबंधी दिक्कतें बढ़ जाएंगी। इस बिल से चिकित्सक को अपने अस्पतालों को बंद करने की नौबत आ जाएगी और अपने पेशे के लिए प्रदेश से पलायन करने को मजबूर होना पड़ेगा जिससे मरीजों का ही नुकसान होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026