Doordrishti News Logo

अध्यक्ष पद के लिए राजवीर सिंह व संयुक्त महासचिव के मुकेश विश्नोई होंगे प्रत्याशी

छात्रसंघ चुनाव

  • एबीवीपी ने की प्रत्याशियों की घोषणा
  • विश्वविद्यालय कैम्पस में बढ़ी चुनावी हलचल

जोधपुर,जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए अखिल भारतीय विचार्थी परिषद ने अपने मुख्य दो प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। जिसमे अध्यक्ष पद के लिए राजवीर सिंह व संयुक्त महासचिव पद के लिए मुकेश विश्नोई को प्रत्याशी बनाया है। आज सुबह हुई चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों की घोषणा की गई।

rajveer-singh-and-general-secretary-mukesh-vishnoi-will-be-the-candidates-for-the-post-of-president

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री अविनाश खारा ने बताया कि एबीवीपी जोधपुर द्वारा 26 अगस्त 2022 को होने वाले छात्रसंघ चुनाव समीति की बैठक एबीवीपी कार्यालय बासनी में आयोजित हुई। बैठक में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के सभी प्रत्याशियों पर चर्चा हुई, जिसमें चुनाव समिति ने सर्वसम्मति से जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर में होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए राजबीर सिंह बंता को तथा संयुक्त महासचिव के लिए मुकेश विश्नोई को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजवीर सिंह बंता एमए द्वितीय सेमिस्टर के विद्यार्थी हैं,वे जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय साफ्ट बाल के कैप्टन भी हैं। संयुक्त महासचिव पद के प्रत्याशी मुकेश विश्नोई बीए एलएलबी के छात्र हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026