Doordrishti News Logo

राजस्थान की बेटी सुहासनी ने रचा नया कीर्तिमान

  • सुहासनी ने गंगा, ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के दुर्गम ऊंचे स्थानों पर रॉफ्टिंग अभियान को एक बार में पूरा किया, ऐसा करने वाली वो पहली
  • केन्द्रीय मंत्री शेखावत की बड़ी बेटी हैं सुहासिनी
  • पिता केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले भारत की बेटियों के आत्मबल और प्रतिभा को प्रदर्शित करने में जुटी रहती है सुहासिनी

जोधपुर,राजस्थान की बेटी सुहासिनी शेखावत ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया है। सुहासिनी ने गंगा, ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के दुर्गम ऊंचे स्थानों पर जहां ऑक्सीजन की बहुत कमी और खतरनाक चट्टानें हैं, को एक बार की यात्रा में ही पार किया है और ऐसा करने वाली वो पहली है। सुहासिनी जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की बेटी हैं।

rajasthans-daughter-suhasani-created-a-new-record

भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि गुरुवार को सुहासिनी ने ‘इंडस कॉलिंग’ अभियान के दल का नेतृत्व करते हुए सिंधु नदी पर अब तक का सबसे लंबा रॉफ्टिंग अभियान पूरा कर दिखाया है। सुहासिनी का अभियान भारत-चीन बॉर्डर के पास मानेसर से शुरू हुआ और भारत-पाक बॉर्डर पर करगिल के नजदीक संपन्न हुआ।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ट्वीट कर सुहासिनी के रॉफ्टिंग अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सुहासिनी के सपने अलग हैं। उसे कठिनाइयों से डर नहीं लगता। वो भारत की बेटियों के आत्मबल और प्रतिभा को प्रदर्शित करने में जुटी रहती है। उसका साहस कई बार मुझे हतप्रभ कर जाता है। बेटियां बड़ी होकर पिता की जीवन यात्रा को नई उम्मीदों से पूरित करती हैं। मैं उसमें खुद को देखता हूं।

rajasthans-daughter-suhasani-created-a-new-record

सुहासिनी शेखावत पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उन्होंने ऑक्सफोर्ड से एडवांस लीडरशिप में डिप्लोमा किया है। सुहासिनी स्पोर्ट्स में काफी रुचि रखती हैं और वो एक बेहतरीन शूटर भी हैं। वर्ष 2019 में सुहासिनी 31 दिन के ‘गंगा आमंत्रण अभियान’ का हिस्सा भी रही थीं। उसने उत्तराखंड के देवप्रयाग से पश्चिम बंगाल के गंगासागर तक 2500 किलोमीटर लंबी की दूरी राफ्टिंग के जरिए पूरी की थी। वर्ष 2021 में सुहासिनी 917 किलोमीटर लंबे ब्रह्मपुत्र आमंत्रण अभियान में शामिल हुई थीं और गेलिंग,अरुणाचल प्रदेश से असम के असमरलगा तक रिवर राफ्टिंग की थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026