Doordrishti News Logo

नगर निगम पर राजस्थान प्रदूषण बोर्ड ने लगाया ढाई करोड़ का जुर्माना

सीवरेज पानी का ट्रीटमेंट नहीं किया गया

जोधपुर, राजस्थाना प्रदूषण बोर्ड ने जोधपुर नगर निगम द्वारा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी सही यूज नहीं लिए जाने पर ढाई करोड़ का जुर्माना लगाया है। पानी को जोजरी नदी में बहाया जा रहा है। जो प्रदूषण के लिहाज से आमजन के स्वास्थ्य के साथ साफ तौर पर खिलवाड़ है।
राजस्थान प्रदूषण बोर्ड ने नगर निगम को आगाह कर जल्द से जल्द बासनी बेंदा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को शुरु करने के आदेश दिए थे लेकिन नगर निगम ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसे में एनजीटी के आदेश पर प्रदुषण बोर्ड ने ढाई करोड़ का जुर्माना लगा दिया। 1 अगस्त 2020 से अब तक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं बना। ऐसे में एनजीटी ने एक्शन लिया है।

निगम नजर आया बेपरवाह

प्रदूषण व पर्यावरण को लेकर जोधपुर नगर निगम बेपरवाह नजर आया है। नगर निगम के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लंबे समय से बंद है लेकिन निगम को इसकी परवाह नहीं। निगम के ढिलाई के चलते एनजीटी नोटिस थमा चुकी थी लेकिन निगम फिर भी लापरवाह बना रहा अब इस लापरवाही का खामियाजा ढाई करोड़ की पेनल्टी चुका कर करना होगा।

एनजीटी आदेश के बाद भी नहीं दिया ध्यान

गौतलब है कि नगर निगम खुद पर्यावरण को दूषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता नजर आ रहा है। निगम के बासनी बेंदा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को शुरु करने के एनजीटी के आदेश के बावजूद लापरवाही बरती गई।

एनजीटी ने लगाया प्रति माह दस लाख का जुर्माना

नगर निगम पर प्रति माह दस लाख का जुर्माना एनजीटी ने लगाया है। निगम नोटिस आने के बाद भी सक्रिय नहीं हुआ तो अक्टूबर तक का जुर्माना जुड़ कर 2 करोड़ 40 लाख रुपए हो गया। दिसम्बर तक बढ कर 2 करोड़ 60 लाख तक हो जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026