Doordrishti News Logo

पैदल घूम-घूमकर मांगा मत व समर्थन

जोधपुर, दो वर्ष बाद हो रहे राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनावी मैदान में प्रत्याशियों की स्थिति साफ होने के बाद प्रचार अभियान में भी तेजी आ गई है। नाम वापसी के बाद अब कुल 29 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। अब ये सभी प्रत्याशी कचहरी व न्यू हाईकोर्ट परिसर में पैदल घूम-घूमकर मत व समर्थन मांग रहे है।

मुख्य चुनाव अधिकारी मंछाराम ताड़ा ने बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान 5 मार्च को सुबह 8 से सायं 5 बजे तक होगा। नाम वापसी के बाद अब कुल 29 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। चुनाव में इस बार सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद के लिए हो रहा है।

लगातार 14 बार अध्यक्ष पद पर जीतने वाले रणजीत जोशी इस बार मैदान में नहीं हैं। हालांकि इन 14 वर्षों में उन्होंने एक बार चुनाव नही लड़ा था। इस बार अध्यक्ष, महासचिव तथा उपाध्यक्ष पद के लिए चार-चार उम्मीदवार मैदान में हैं।पुस्तकालय सचिव के लिए तीन, सहसचिव के लिए 6 तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। 29 उम्मीदवारों में पुस्तकालय सचिव पद पर केवल दो महिला उम्मीदवार मैदान में हैं, दोनों महिला अधिवक्ताओं में सीधा मुकाबला नहीं है। इस पद पर एक पुरुष उम्मीदवार भी मैदान में है। चुनाव में कुल 3306 अधिवक्ता मतदाता हैं।

मतदान के दौरान अधिवक्ताओं को एसोसिएशन या बार कौंसिल ऑफ राजस्थान द्वारा जारी किए गए परिचय पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा। मतगणना अभिकर्ता का फार्म उसी दिन सायं 6 बजे तक भरा जाएगा, जिसके बाद सायं 7.30 बजे से मतगणना होगी।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नाथूसिंह राठौड़, प्रवीण दयाल दवे, गोपालराज कल्ला व श्याम सिंह चौहान, महासचिव पद के उम्मीदवार रतनलाल सारस्वत, गिरधारी सिंह, दर्शनराम व राजकुमार यादव, उपाध्यक्ष पद के दावेदार गोकुलेश बोहरा, रतनाराम ठोलिया, देवेश बोहरा व युगलकिशोर मामनानी, पुस्तकालय सचिव पर उम्मीदवार भगवती पवार, कामिनी चौहान व श्याम सिंह, सह सचिव पद के लिए कैलाश कुमार प्रजापत, जितेंद्र, बुद्धाराम चौधरी, लक्ष्मीनारायण माथुर, जितेंद्र सिंह व नरपतसिंह राठौड़ और  कोषाध्यक्ष पद पर दावेदार अशोककुमार व्यास, अमरदीप लाम्बा, दिनेश पटेल, हरिचरण प्रजापत, कंवरलाल विश्नोई, महेश जोशी, शैलेंद्र सिंह व शिवांग सोनी है।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026