जोधपुर, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन द्वारा क्रिकेट प्रीमियर लीग का 3 मार्च से 10 मार्च तक पुराना रेलवे स्टेडियम में आयोजन किया जाएगा। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन के मंडल कार्यालय में मंगलवार को इस प्रतियोगिता के टी शर्ट का विमोचन किया गया।

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन के मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 20 टीमें भाग लेगी। सभी का नॉक ऑउट के आधार पर मैच का आयोजन होगा। तीन मार्च से शुरू होकर 10 मार्च तक प्रतियोगिता चलेगी। बुधवार को सुबह 11 बजे विधिवत रूप से क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन डीआरएम गीतिका पांडेय करेंगी।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

