Doordrishti News Logo

राजस्थान कलाकार सूचना संग्रहण योजना का शुभारम्भ

जोधपुर,राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर द्वारा मंचीय व प्रदर्शनात्मक कलाओं से जुड़े राजस्थान के समस्त कलाकारों की सूचना संग्रहण योजना का शुभारम्भ आज राजस्थान मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष,राज्यमंत्री रमेश बोराणा ने किया। अकादमी पोर्टल पर डाटाबेस फार्म को जारी करते हुए रमेश बोराणा ने कहा कि राजस्थान संगीत नाटक अकादमी ने कलाकारों के पंजीयन का यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे संगीत,नृत्य, नाटक व लोक कलाओं से जुड़े राज्य के समस्त कलाकारों की जानकारी एक क्लिक पर पोर्टल पर प्राप्त हो सकेंगी।

अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश मालू ने इस योजना की जानकारी देतेे हुए बताया कि राजस्थान के विस्तृत भू-भाग में फैले कलाकारों की जानकारी एक स्थान पर संग्रहित होने से जहां विश्व स्तर पर कहीं से भी राजस्थान के कलाकारों व उनकी विधाओं के बारे में पोर्टल के इस web फॉर्म- http://sangeetnatakacademyjodhpur.org पर जानकारी ली जा सकेंगी।

ये भी पढ़ें-जेएनवीयू रोजगार मेला,दो दिन में 15 सौ से ज्यादा आवेदन

बिनाका ने कहा कि वेब फार्म में मांगी गयी जानकारियों से अकादमी व राज्य सरकार की कला योजनाओं को प्रभावी स्तर से क्रियान्वित करने में सहायता भी मिलेंगी।

अकादमी सचिव डॉ सूरजमल राव ने बताया कि समय-समय पर अकादमी की योजनाओं का लाभ उठाने के साथ राज्य सरकार एवं अन्य संगठनों से मिलने वाले सहयोग व परियोजनाओं के लाभ उठाने में यह पोर्टल और इसका सूचना संग्रहण मील का पत्थर साबित होगा। पोर्टल शुभारम्भ के अवसर पर अकादमी सदस्य शब्बीर हुसैन,कोषाध्यक्ष रमेश भाटी एवं अन्य कलाविद उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026