Doordrishti News Logo

रेलवे स्टेशन की नई इमारत की प्रतिकृति देख यात्री बोले ‘अमेजिंग’

  • वीआईपी गेट के हॉल में स्थापित किया मैप
  • मोबाइल में कैद करने को आतुर दिखे यात्री
  • आकर्षक रोशनी से नयनाभिराम नजारा

जोधपुर,रेलवे स्टेशन की प्रस्तावित नई इमारत की प्रतिकृति देखने शनिवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों और शहरवासियों का तांता लगा रहा। मुख्य रेलवे स्टेशन के वीआईपी प्रवेश द्वार के हॉल में रेलवे ने पुनर्विकसित होने वाले रेलवे स्टेशन का मॉडल आमजन के अवलोकनार्थ स्थापित किया है।

रेलवे ने करीब पांच सौ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली स्टेशन इमारत की अब तक सिर्फ तस्वीर जारी की थी लेकिन शनिवार को जैसे ही तस्वीर को प्रतीकात्मक मॉडल के रूप में स्टेशन पर रखा गया तो देखने वाला हर शख्स दंग रह गया और इस सुंदर,कलरफुल और आकर्षक रोशनी से सुसज्जित अपने स्टेशन की नई बिल्डिंग को अपने मोबाइल में कैद करने को आतुर नजर आया।

ये भी पढ़ें- डंपर ने ली ट्रेक्टर चालक की जान 

ट्रेन से आने और जाने वाले यात्री हों या उन्हें छोड़ने अथवा लेने आए परिजन हर किसी की नजर जैसे ही इस मैप पर पड़ती वह बरबस ही उस ओर खिंचे चले आए और मुँह से शब्द निकलता ‘वन्डरफुल’ ‘अमेजिंग’। अपराह्न बाद जैसे ही यह मॉडल स्टेशन पर स्थापित किया गया इसे देखने खुद रेलकर्मियों की भी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इसे बेहतरीन बताया और कहा कि पुनर्विकसित होने के बाद स्टेशन पर विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होगी और इससे जोधपुर की पहचान और अधिक बढ़ेंगी।

डीआरएम गीतिका पांडेय ने कहा कि जोधपुर स्टेशन की बनने वाली नई इमारत की प्रतिकृति बहुत ही सुंदर, मनमोहक और आकर्षक है तथा जल्द ही इसके मूर्त रूप का कार्यारंभ होगा। उन्होंने बताया कि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देशों पर जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में लाठी-भाटा जंग

स्टेशन डायरेक्टर ललित शर्मा ने बताया कि पुनर्विकास के पश्चात के जोधपुर रेलवे स्टेशन की हूबहू कृति कांच के फ्रेम में रेलवे स्टेशन के वीआईपी प्रवेश द्वार के हॉल में अस्थाई तौर पर स्थापित की गई है जिसे कोई भी यात्री व आमजन बिना किसी टिकट अथवा प्लेटफॉर्म टिकट के देख सकता है। फ्रेम में रोशनी की व्यवस्था से प्रतिकृति का नजारा नयनाभिराम बन गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026