Doordrishti News Logo

मृतक के परिजन का एमजीएच पर धरना,50 लाख और नौकरी की मांग

  • सैन्य ट्रक से मौत का मामला
  • सूरसागर विधायक भी पहुंची
  •  नहीं उठाया शव

जोधपुर,शहर के पावटा सर्किल किसान भवन के निकट शुक्रवार की रात को सैन्य ट्रक से रेलवे पार्सल डिलीवरी युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि उसका साथी घायल हो गया। इधर इस घटना को लेकर आज सुबह महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी पर मृतक के परिजनों ने धरना प्रदर्शन कर राज्य सरकार से 50 लाख की डिमाण्ड रखने के साथ सरकारी नौकरी की मांग की। धरना स्थल सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास भी पहुंची। वे मृतक के परिजन के बीच बैठकर उन्हें आश्वासन के साथ सांत्वना देती दिखाई दी।

इधर हंगामे की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी भी एमजीएच पहुंचे। दोपहर तक ना तो शव का पोस्टमार्टम हो पाया और ना ही शव को उठाया गया। परिजन का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मान ली जाती तब तक शव को नहीं उठाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बालेसर में पकड़ा अवैध खनन,खुदाई करते दो डंपर जब्त

सनद रहें कि शुक्रवार की रात सवा आठ बजे के आस पास चौपासनी हाउसिंग बोर्ड चौथी पुलिया निवासी राजेश सिंधी पुत्र कोडूमल और उसका साथी अशोक जाटव अपनी स्कूटी से पावटा सर्किल किसान भवन के पास से निकल रहे थे। तब एक सैन्य ट्रक से दुर्घटना में राजेश सिंधी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव को पुलिस ने बाद में एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया था।

पुलिस ने रात को ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया था। राजेश के साले की तरफ से उदयमंदिर थाने में केस दर्ज करवाया गया था। दुर्घटना में घायल अशोक जाटव का उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने रात को बताया कि सैन्य ट्रक के चालक ने गाड़ी को नहीं रोका था और वह स्कूटी समेत गाड़ी को खींच ले गया था। बाद में आगे जाकर गाड़ी को रोका गया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026