Rainfall in Jodhpur was 3 percent below normal.

जोधपुर में सामान्य से 3 प्रतिशत कम हुई बरसात

-उमस से परेशान हुए शहरवासी

-बादल छाए

-बारिश का इंतजार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में सामान्य से 3 प्रतिशत कम हुई बरसात।
शहर में शनिवार को भी पिछले दिनों की भांति उमस काफी ज्यादा रही। यहां दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे। शहर वासियों को अच्छी बारिश का इंतजार है। हालांकि मौसम विभाग ने किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है लेकिन बारिश की संभावना जताई जा रही है।

चाय व ढाबा संचालकों को दी नशा मुक्ति अभियान की जानकारी

जोधपुर में अब तक सामान्य से 3 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 31 जुलाई तक जोधपुर में 148.2 एमएम बारिश होती है। जो इस बार 145.5 एमएम रिकॉर्ड की गई। हालांकि उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक सामान्य बारिश का रिकॉर्ड ज्यादा हो सकता है। आज भी शहर में सुबह से ही धूप निकली हुई थी। उमस ने भी काफी परेशान किया।

मौसम विभाग ने अगस्त महीने के पहले सप्ताह में किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि 1 अगस्त से 6 अगस्त तक बारिश की संभावना जरूर जताई है। इस दौरान बादल भी छाए रहेंगे। तीन अगस्त तक दिन में एक से दो बार बारिश का दौर चलने की भी संभावना है। ऐसे में उम्मीद है कि लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।

गहलोत से मिलने सर्किट हाउस में उमड़ी भीड़