Two smugglers arrested; 25.250 kg of poppy husk and a Brezza car seized.

दो तस्कर गिरफ्तार 25.250 किलो डोडा-पोस्त व ब्रेजा कार जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो तस्कर गिरफ्तार 25. 250 किलो डोडा-पोस्त व ब्रेजा कार जब्त। विवेक विहार पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध इस वर्ष की दसवीं बड़ी कार्रवाई करते हुए 25.250 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने डोडा पोस्त के परिवहन में प्रयुक्त ब्रेजा कार को भी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त जोधपुर अंशुमान भोमिया एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार तथा सहायक पुलिस आयुक्त,बोरानाडा वृत्त नरेंद्र कुमार पारीक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बलवंताराम उनकी टीम एवं जिला विशेष टीम ने यह कार्रवाई की।

वृद्ध फोटोग्राफर का मोबाइल हैक कर 15.64 लाख का फ्रॉड

पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मंगल नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर ब्रेजा कार को रुकवाया गया। तलाशी के दौरान कार से 25.250 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।

तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार को जब्त कर दोनों आरोपियों डोली पुलिस थाना कल्याणपुर जिला बालोतरा निवासी सुनील पुत्र बाबुराम विश्नोई और नया गांव अलाय,पुलिस थाना श्रीबालाजी जिला नागौर निवासी तिलाराम पुत्र रुघाराम जाट के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस आरोपियों से डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क, आपूर्ति श्रृंखला तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।