चाय व ढाबा संचालकों को दी नशा मुक्ति अभियान की जानकारी
-बासनी थाने में जागरूकता बैठक आयोजित
-जनसहभागिता पर दिया जोर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चाय व ढाबा संचालकों को दी नशा मुक्ति अभियान की जानकारी। पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन में पुलिस थाना बासनी परिसर में नशा मुक्ति जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में जोधपुर पश्चिम के विभिन्न थाना क्षेत्रों से करीब 150 चाय थड़ी एवं ढाबा संचालकों ने भाग लिया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम तथा थाना प्रभारी बासनी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को नशे की लत से बचाना तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जनसहभागिता को सशक्त बनाना रहा। बैठक के दौरान संचालकों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव,अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन से होने वाले सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।
एसीसीसी अभय कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण
पुलिस अधिकारियों ने उनसे अपने प्रतिष्ठानों पर किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन, बिक्री अथवा संदिग्ध गतिविधियों को बढ़ावा नहीं देने तथा ऐसी जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि चाय थड़ी और ढाबे ऐसे स्थान हैं, जहां बड़ी संख्या में आमजन और युवाओं का नियमित आवागमन रहता है।
ऐसे में समाज को नशामुक्त बनाने में इन प्रतिष्ठानों के संचालकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस ने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, सेवन अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि समाज और पुलिस की संयुक्त सहभागिता से ही नशामुक्त एवं सुरक्षित वातावरण का निर्माण संभव है।
प्रधानमंत्री आज करेंगे देश के युवाओं को संबोधित
