हर घर तिरंगा अभियान में जुटेगा रेलवे

9 से 17 अगस्त तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हर घर तिरंगा अभियान में जुटेगा रेलवे। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रेलवे भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 में सक्रिय भागीदारी करेगा। रेलवे बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय रेलों,उत्पादन इकाइयों और रेलवे संस्थानों को 9 से 17 अगस्त तक अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।

आधुनिक ट्रैक अनुरक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण

रेलवे बोर्ड के अनुसार अभियान के दौरान आधिकारिक वेबसाइटों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य माध्यमों से ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए संस्कृति मंत्रालय द्वारा तैयार लोगो, बैनर,सोशल मीडिया कवर,’वंदे मातरम्’ थीम सहित विभिन्न प्रचार सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है,जिनका उपयोग सभी रेलवे इकाइयां करेंगी। इसके लिए जोधपुर मंडल में भी तैयारियां की जा रही हैं।

रेलवे बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि अभियान को जन भागीदारी का उत्सव बनाते हुए अधिक से अधिक रेलकर्मियों,उनके परिवारों और आम नागरिकों को इससे जोड़ा जाए। अभियान का उद्देश्य हर घर पर तिरंगा फहराने के साथ देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता दिवस समारोह को जन-जन का उत्सव बनाना है।