नये आयकर अधिनियम 2025 पर टीडीएस कार्यशाला आयोजित
- सिरोही ट्रेजरी कार्यालय में हुआ आयोजन
- डीडीओ और लेखाकारों को दी गई जानकारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नये आयकर अधिनियम 2025 पर टीडीएस कार्यशाला आयोजित।
आयकर विभाग जोधपुर की ओर से सिरोही के ट्रेजरी कार्यालय सभागार में डीडीओ तथा उनके लेखाकारों के लिए नये आयकर अधिनियम 2025 पर विशेष टीडीएस कार्यशाला का आयोजन किया गया।
हर घर तिरंगा अभियान में जुटेगा रेलवे
आयकर आयुक्त टीडीएस राजस्थान शैलेन्द्र शर्मा के निर्देशानुसार और अपर आयकर आयुक्त निधि नायर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में विभागीय अधिकारियों ने नये प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता आयकर अधिकारी जोधपुर नरेंद्र सांखला और दीपाराम धन्धे ने प्रतिभागियों को नये आयकर अधिनियम 2025 के तहत टीडीएस एवं टीसीएस से जुड़े नवीन प्रावधानों और नियमों के बारे में बताया।
उन्होंने सरकारी विभागों में टीडीएस की समय पर कटौती और उसे नियमानुसार समय पर जमा करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान आयकर निरीक्षक सतपाल यादव और आयकर निरीक्षक जाकिर हुसैन ने टीडीएस रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया,सामान्य त्रुटियों और उनके सुधार से जुड़े तकनीकी पहलुओं को विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम में उपस्थित लेखाकारों की शंकाओं और सवालों का भी समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सिरोही कोषाधिकारी अल्का सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
