तकनीकी कार्य के चलते पुरी- जोधपुर सुपरफास्ट जून रद्द
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तकनीकी कार्य के चलते पुरी- जोधपुर सुपरफास्ट जून रद्द। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में तकनीकी कार्य के चलते पुरी- जोधपुर-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस जून माह में एक-एक ट्रिप के लिए रद्द रहेगी।
जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि बिलासपुर-चांपा स्टेशनों के मध्य तीसरी एवं चौथी रेल लाइन से संबंधित ऑटो सिग्नलिंग कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन
इसके तहत ट्रेन संख्या 20813/ 20814,पुरी-जोधपुर-पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 जून को पूरी से तथा 13 जून को जोधपुर से अपने प्रारंभिक स्टेशन से 1-1 ट्रिप के लिए पूर्णतः रद्द रहेगी।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

