रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे भैरोसिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण

  • 4 मई को रातानाडा चौराहे पर होगा पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण
  • CM भजनलाल,गजेंद्र सिंह भी रहेंगे मौजूद
  • सूरसागर में हुई तैयारियों की बैठक
  • हजारों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे भैरोसिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण।राजस्थान की राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति व तीन बार मुख्यमंत्री रहे स्व.भैरोसिंह शेखावत ‘बाबोसा’ की स्मृति को जीवंत करने के लिए जोधपुर तैयार है। 14 मई को दोपहर 1:15 बजे रातानाडा बाजार वाले चौराहे पर उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हाथों होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने बताया कि समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद रहेंगे। इसे ‘बाबोसा को श्रद्धांजलि’ के साथ ‘संगठन शक्ति का प्रदर्शन’ भी माना जा रहा है।

तैयारियों को लेकर सूरसागर में मंथन
रविवार को सूरसागर विधानसभा में पालीवाल के निर्देश पर अहम बैठक हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी,जिला महामंत्री ओमप्रकाश दैया,उपाध्यक्ष शिवकुमार सोनी,घनश्याम वैष्णव, पूर्व उप महापौर किशन लड्डा,सीमा भुवन माथुर,बरखा हंस,पदम सिंह समेत मंडल अध्यक्ष पंकज भाटी, हेमंत जानयानी,सुरेश मेघवाल, ओमप्रकाश मेवाड़ा मौजूद थे। हर बूथ से भीड़ जुटाने और व्यवस्था की जिम्मेदारी बांटी गई।

गरीब की आवाज थे’: नेताओं ने किया याद
जिलाध्यक्ष पालीवाल:-
बाबोसा का जीवन संघर्ष,सादगी और जनसेवा की मिसाल है। उन्होंने संगठन को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाया।

जिला महामंत्री ओमप्रकाश दैया:- बाबोसा हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके विचारों को घर-घर ले जाना है। 14 मई को ऐतिहासिक भीड़ जुटानी है।

पूर्व जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी
राजनीति में शुचिता और सादगी का जो आदर्श बाबोसा ने रखा,वह आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करेगा।

पूर्व उप महापौर किशन लड्डा:- किसान-गरीब की आवाज थे बाबोसा। उनका जीवन राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। कार्यक्रम को भव्य बनाना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है।

क्यों खास हैं बाबोसा
1923 में सीकर में जन्मे भैरोसिंह शेखावत राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री, 2002-2007 तक भारत के उपराष्ट्रपति रहे। अंत्योदय योजना से लेकर काम के बदले अनाज तक,उनकी योजनाओं ने गांव की तस्वीर बदली। जनसंघ से भाजपा तक संगठन को खड़ा करने वाले शिल्पकार माने जाते हैं।

14 मई को रातानाडा बनेगा बाबोसा चौक
संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि अनावरण के बाद जनसभा भी होगी। सूरसागर मंडल के कार्यकर्ता घर-घर पीले चावल बांटकर न्योता दे रहे हैं। रातानाडा चौराहे को फूलों और लाइटिंग से सजाया जा रहा है।

राजस्थान का एक ही सिंह, बाबोसा-बाबोसा’ का नारा एक बार फिर गूंजेगा। 14 मई को जोधपुर सिर्फ प्रतिमा का अनावरण नहीं देखेगा,बल्कि एक युगपुरुष की विरासत को नमन करेगा। भाजपा के लिए यह संगठनात्मक एकजुटता दिखाने का मौका भी है।