Doordrishti News Logo

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने किया इंस्टीट्यूट का दौरा

कोलकाता, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट का दौरा किया। यह इंस्टीट्यूट जल जीवन मिशन को आगे बढ़ाने के लिए फील्ड ऑफिसर्स के साथ-साथ सामुदायिक कौशल विकास में भी बड़ी भूमिका निभाने वाला है।

जल जीवन मिशन

शेखावत शनिवार को कोलकाता प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट का अवलोकन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने इंस्टीट्यूट में बैठक लेकर यहां की व्यवस्था और संचालन संबंधी जानकारियां लीं तथा संबंधितों को जरूरी सलाह भी दी। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के लोग दशकों से आर्सेनिक युक्त पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।

जल जीवन मिशन

जल जीवन मिशन उन्हें इस अभिशाप से मुक्ति दिला सकता है, लेकिन पश्चिम बंगाल में यह योजना बेहद धीमी रफ्तार से चल रही है। हाल में संसद में पेश रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल में केवल 10.98 प्रतिशत ग्रामीण आवासों तक नल से जल पहुंचा है।

जल जीवन मिशन

राज्यपाल से मिले शेखावत

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने अपने प्रवास के दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। शेखावत ने अपने बयान में कहा कि राज्यपाल धनखड़ को राजनीति और जनसेवा का दीर्घ अनुभव है। उनसे एक सुखद और सकारात्मक वार्ता हुई। राज्यपाल से पश्चिम बंगाल में जल जीवन मिशन की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

ये भी पढें – बंद पड़े मल्टीप्लैक्स सिनेमा में लगी भीषण आग, सीलिंग और कुर्सियां जलकर खाक

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

309 नगरीय निकायों में दो चरणों में होंगे चुनाव

August 19, 2026

भाजपा ने जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा

August 19, 2026

घी त्योहार व सातों आठों लोक पर्व सामाजिक संस्कारों के साथ मनाया

August 19, 2026

टिकट जांच में लक्ष्य से 26.65 प्रतिशत ज्यादा वसूली,16 हजार मामले पकड़े

August 18, 2026

जैसलमेर स्टेशन पर डीआरएम ने परखी यात्री सुविधाएं

August 18, 2026

पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी अब 17 व 18 सितम्बर को

August 17, 2026

राजस्थान के 17 जिलों में 6453 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास

August 16, 2026

प्रदेश भर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वाधीनता दिवस

August 16, 2026

सोमवार को निकलेगी नगरीय निकाय व पंचायतीराज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी

August 16, 2026