Doordrishti News Logo

प्रधानमंत्री मोदी की माता हीराबा पंचतत्व में विलीन

  • पीएम मोदी ने दिया कंधा और मुखाग्नि
  • देश दुनिया के नेताओं नेकिया दुःख व्यक्त

गांधी नगर,शुक्रवार प्रातः 3:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्रधान मंत्री अपनी मां को अंतिम विदाई देने गांधीनगर पहुंचे। प्रधान मंत्री मोदी ने अपने भाई के साथ मां की पार्थिव देह को कंधा दिया और मुख्याग्नि दी,उनके पारिवारिक सदस्य भी मौजूद थे।

प्रधान मंत्री मोदी की माता हीराबेन सांस की तकलीफ के चलते कुछ दिन पूर्व अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती हुईं थी। बुधवार को तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें यून मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक दिन पहले ही गुजरात सरकार ने उनकी सेहत में सुधार की जानकारी दी थी, लेकिन शुक्रवार सुबह 3.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पीएम मोदी गांधीनगर पहुंचे,उन्होंने मां को श्रद्धांजलि दी और अंतिम विदाई तक साथ रहे।

ये भी पढ़ें- वेतन विसंगतियों को लेकर जेल कर्मचारी शुक्रवार को मनाएंगे ब्लैक फ्राइडे

prime-minister-modis-mother-hiraba-merges-in-panchatatva

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन के निधन पर देश भर और दुनिया के बड़े नेताओं ने दुःख प्रकट किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी,डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद,त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी,बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पीएम मोदी की माता हीराबेन के निधन पर दुःख प्रकट किया है।

prime-minister-modis-mother-hiraba-merges-in-panchatatva

राष्ट्रपति ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मां के निधन पर दुःख जताया है। राष्ट्रपति ने ट्विटर पर लिखा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। मोदी ने ‘मातृदेवोभव’ की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

ये भी पढ़ें- स्टेशनों पर सूचना बोर्ड हिंदी में भी प्रदर्शित हों-पांडेय

मुख्यमंत्री गहलोत ने व्यक्त की संवेदना व्यक्त

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक संवदेना व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माताजी हीराबेन जी के निधन का समाचार दुःखद है। इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ, ईश्वर उन्हें सम्बल प्रदान करें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की संवेदना प्रकट

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माता हीराबेन का निधन अत्यंत दुःखद है। एक संतान के लिए इस से बड़ा आघात दूसरा नहीं हो सकता। दुःख की इस घड़ी में मोदी जी हम सब आपके साथ हैं। परम पिता परमेश्वर दिवंगत की पुण्य आत्मा को परम शांति और प्रधानमंत्री जी सहित सभी शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें । ऊँ शान्तिः शान्तिः शान्तिः।

राजे,गजेंद्र सिंह शेखावत ने जताया शोक

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा- आदरणीय प्रधानमंत्री जी, सादगी की प्रतिमूर्ति माँ हीरा बा को हम सब भारतीयों का नमन है।
नमन है उस जननी को जो सभी जननियों के लिए एक प्रेरणा है। उस निष्काम कर्मयोगी माँ के चरणों में शत
शत नमन। ॐ शांति।

राहुल गांधी ने किया शोक व्यक्त

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी,श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

राष्ट्रबोध के बिना सुरक्षित-संरक्षित भारत की कल्पना अधूरी

October 3, 2026

गांधी जयंती पर PM मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर बात

October 3, 2026

वांटेड को पकड़ने गई पुलिस तीन मंजिल से कूदा,मौत

September 30, 2026

जब आत्मा देह बदल लेती है तो श्राद्ध किसका? एक विवेचन

September 29, 2026

केमिकल फैक्ट्री अग्नि कांड में झुलसे दो और फायर फाइटर्स की मौत,अब तक तीन मरे

September 28, 2026

बदरीनाथ में डीजे का हंगामा: सनातन को चुनौती

September 28, 2026

देशव्यापी बैंक हड़ताल टली 28 से 30 सितंबर तक बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे

September 28, 2026

पितृ देवो भव का संस्कार:पितृश्राद्ध के पीछे का भाव

September 26, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026