वांटेड को पकड़ने गई पुलिस तीन मंजिल से कूदा,मौत
- अस्पताल के बाहर परिजनों व क्षेत्रवासियों का हंगामा
- पुलिस पर जबरन पकड़कर ले जाने का आरोप
- पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वांटेड को पकड़ने गई पुलिस तीन मंजिल से कूदा,मौत। शहर के नागौरी गेट थाना क्षेत्र में बुधवार रात को एक वांटेड युवक को पकड़ने पुलिस उसके घर गई। वहां युवक डर के मारे तीन मंजिला मकान की छत पर पहुंच गया और वहां से कूदकर भागने का प्रयास किया।
इस हादसे में विद्युत तारों की चपेट में आ गया और नीचे गिरने से घायल हो गया। उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी,निषेधाज्ञा जारी
उसकी मौत की सूचना पर अस्पताल के बाहर परिजनों व क्षेत्रवासियों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस पर जबरन पकड़कर ले जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इधर घटनास्थल के बाहर भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की।
जानकारी के अनुसार गायों की फाटक क़े पास रहने वाले सद्दाम पुत्र खलील को किसी मामले में पकड़ने क़े लिए नागौरी गेट पुलिस उसके घर गई थी। परिजनों का आरोप है कि उसको जबरन पकड़ क़र लें जा रही थीं। परिवार वालों ने कहा कि अभी आप चाले जाओ और सुबह हम उसको पेश क़र देंगे लेकिन पुलिस नहीं मानी। पुलिस से घबराकर सद्दाम छत पर चढ़ गया और पुलिस भी उस क़े पीछे ऊपर गई।
गिरफ्तारी के डर से घबराकर वह तीन मंजिला घर से कूद गया और बिजली क़े तारों पर गिरा। इसके बाद फिर जमीन पर गिरा। हादसे के बाद पुलिस की गाड़ी को भीड़ ने नुकसान पहुंचाया। घायल सद्दाम को लोग महात्मा गांधी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
उसके निधन पर वहां लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौत की सूचना पर पार्षद इरफान बेली,राजू भाटी भी पहुंचे। इसके साथ ही एडीसीपी पूर्व नरेंद्र सिंह देवड़ा,एसीपी मंडोर अनिल शर्मा, सरदारपुरा थानाधिकारी किशनलाल विश्नोई भी वहां पहुंचे।
एमजीएच इमरजेंसी के बाहर परिजन का धरना, पुलिस से वार्ता जारी
परिजन का एक करोड़, सरकारी नौकरी और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
घटना को लेकर देर रात तक परिजनों ने एमजीएच की इमरजेंसी के बाहर धरना दे दिया।
वे उचित मुआवजा, सरकारी नौकरी और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस के आलाधिकारी एडीसीपी पूर्व नरेंद्र सिंह देवड़ा, एसीपी सेंट्रल संदीप कुमार सहित जिला पूर्व के कई थानाधिकारीगण धरना स्थल पर मौजूद रहे। पुलिस की खिलाफ नारेबाजी देर रात तक चलती रही। इधर जेडीए के पूर्व चैयरमैन राजेंद्र सिंह सोलंकी भी एमजीएच पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। देर रात तक समस्या का हल नहीं निकल पाया।
परिजन का आरोप पुलिस ने दिया धक्का
मृतक सद्दाम के परिजनों का आरोप है कि उसे पुलिस कर्मियों ने तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया था और वह विद्युत तारों में उलझ गया था। शव फिलहाल एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है।
