एमबीएम में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग का फ्रेशर्स व फेयरवेल आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमबीएम में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग का फ्रेशर्स व फेयरवेल आयोजित। एमबीएम विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में शुक्रवार को फ्रेशर्स कम फेयरवेल समारोह ‘SYNAPSE’ 2K26-Let the Current Flow’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा किया गया,जिसमें विभागाध्यक्ष डॉ.जयश्री वाजपेयी सहित विभाग के संकाय सदस्य तथा द्वितीय,तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

तेज़ दिमाग सही विचार- सफलता का यही आधार

कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ.जयश्री वाजपेयी ने दीप प्रज्वलन कर किया,इसके बाद सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। समारोह का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत और चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई देकर उनकी शैक्षणिक यात्रा की स्मृतियों को संजोना रहा।

समारोह के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गायन एवं नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को आपसी संवाद,अनुभवों के आदान-प्रदान और वरिष्ठ-कनिष्ठ के बीच बेहतर समन्वय का अवसर मिला।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।