Doordrishti News Logo

पुलिस ने की 40 बदमाशों पर पाबंदी की कार्रवाई

17 इस्तगासे पेश कर जारी करवाए नोटिस

जोधपुर,पुलिस ने की 40 बदमाशों पर पाबंदी की कार्रवाई। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने आचार संहिता की पालना में कार्रवाई की। एसीपी (पश्चिम) नरेंद्र दायमा के सुपरविजन में कार्रवाई कर बासनी थानाधिकारी जितेंद्र सिंह राठौड़ ने एक ही दिन में थाना हलके के 40 बदमाशों,असामाजिक तत्वों के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई की। साथ ही 17 इस्तगासे तैयार कर न्यायालय में पेश कर नोटिस जारी करवाए।

यह भी पढ़ें – ग्रामीण क्षेत्र में महिला से कंठी लूटी

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हैड कांस्टेबल उमेश चंद्र ने कार्रवाई करते हुए धारदार हथियार लेकर घूम रहे राधा कृष्ण विहार निवासी विकास उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: