नट बस्ती में पुलिस की रेड,700 लीटर वाश नष्ट, सात प्रकरण दर्ज
जोधपुर,शहर के प्रतापनगर मसूरिया नट बस्ती में पुलिस ने आज अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 50 से ज्यादा घरों की तलाशी ली। यहां पर अवैध शराब की भट्टियां तोडऩे के साथ 500-700 लीटर वाश को नष्ट किया गया। सात प्रकरण दर्ज कर सात महिलाओं को पकड़ा गया।
एसीपी प्रतापनगर प्रेम धणदे ने बताया कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान के तहत गुरूवार को प्रतापनगर मसूरिया नट बस्ती में देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी, प्रतापनगर थानाधिकारी देवीचंद ढाका, प्रतापनगर सदर थानाधिकारी मुक्ता पारिक, राजीव गांधी नगर थानाधिकारी अनिल यादव के साथ सीएचबी एवं सूरसागर पुलिस को साथ लेकर दबिश दी गई। पुलिस के जाब्ते ने 50 से ज्यादा घरों की तलाशी ली और वहां पर अवैध वाश को नष्ट किया। सात प्रकरण दर्ज करते हुए अवैध शराब में लिप्त में राखी, कांति,परमेश्वरी,शरीफा,दशरथ,निर्मला एवं ललिता को गिरफ्तार किया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत

बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा

