बॉडी का वीडियो बना रहे युवक को पुलिस ने टोका,महिलाओं ने प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर का चेहरा नोंचा

-वर्दी के बटन टूटे
-पुलिस जीप पर बरसाई लातें
-बदमाश फरार
-राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

जोधपुर,पाल पशु मेला मैदान से सांगरिया रोड पर झाडिय़ों में बुधवार रात एक युवक का शव मिला था। तब एक युवक शव का वीडियो बनाने लगा। उसे कई बार पुलिस ने टोका मगर वो नही माना। आखिरकार पुलिस ने उसे दूर हटाकर शव को गाड़ी में रवाना करवाया। फिर युवक पुलिस की जीप के आगे आ गया और रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने गाड़ी को साइड से निकाल दिया। इस बीच मौके पर कार्रवाई कर बोरानाडा थाने के प्रोबेशनर सबइंस्पेटर सुनीता से वहां की दो औरतें उलझ गई। वह छीना झपटी मारपीट करने लगी और उनके चेहरे पर नाखून लगा दिए। साथ ही वर्दी को फाडऩे का प्रयास करने लगी। मगर वर्दी के बटन टूट कर गिए गए।

यह भी पढ़िए- मूमल को मुख्यमंत्री सहायता कोष से ढाई लाख रुपए की सहायता मंजूर  

बोरानाडा पुलिस ने इस बारे में राजकार्य में बाधा का केस दर्ज कर लिया। फरार युवक और महिलाओं की तलाश जारी है। शव की पहचान आज दोपहर में कर ली गई है। मोर्चरी में रखवाया गया है। संभवत: वह शराब के नशे में नाडे में पड़ा था। अमावस्या पर ठेकेदार का मोबाइल लेकर निकला था। उसे भी नहीं लौटाया था।
दरअसल बोरानाडा पुलिस को रात में सूचना मिली कि पाल पशु मेला स्थल से आए गढ़वा नाडा में एक व्यक्ति शव पड़ा है। इस पर बोरानाडा थाने की सबइंस्पेक्टर सुनीता वहां पहुंची। साथ में जाब्ता भी था। तब शव के पास में महेंद्र नाम का एक शख्स वीडियो बनाने लग गया। इस पर पुलिस ने उसे मानवीयता के नाते वीडियो बनाने से मना किया। इस पर वह पुलिस से उलझने के साथ विरोध करने लगा। उसे पुलिस ने कई बार समझाया मगर वो नहीं माना। बाद में पुलिस ने जैसे तैसे शव को हटवाकर गाड़ी रखवाने के साथ रवाना किया। तब वह पुलिस की गाड़ी के पीछे दौड़ा और लातें मारने के साथ आगे आकर जीप को रोकने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस ने जीप को साइड से निकाल दिया।

यह भी देखें- पांच दिन के निरीक्षण दौरे पर संसदीय राजभाषा समिति

मौके पर कार्रवाई कर प्रोबेशनर सबइंस्पेक्टर सुनीता के साथ वहां खड़ी कुछ महिलाओं में तुलसी और एक अन्य महिला उलझ गई और कहासुनी के बाद वे झगड़ा करने लगी। सबइंस्पेक्टर सुनीता ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने नाखूनों से उनके चेहरे को नोंच दिया। जिससे वे जख्मी हो गई। साथ ही वर्दी फाडऩे का प्रयास किया। मगर वर्दी के बटन टूट उकर रह गए। इस पर सबइंस्पेक्टर सुनीता की तरफ से महेंद्र, तुलसी और एक अन्य महिला के खिलाफ राजकार्य में बाधा का केस दर्ज करवाया गया।

यह भी पढ़िए- तिंवरी ओसियां मार्ग पर सिटी बस पलटने से कई घायल,एक की मौत

शव की सुबह हुई पहचान
इधर बोरानाडा पुलिस ने बताया कि शव की पहचान आज सुबह मध्प्रदेश के मंदसौर निवासी 30 साल के श्यामलाल पुत्र मानोबा के रूप में की गई है। वह यहां पाल क्षेत्र में मजदूरी करता था। अमावस्या को उसे तनख्वाह मिलने पर शराब पीने के बाद गढ़वानाडा की तरफ आया था। जहां शराब के नशे में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। रात को उसके शव पड़ा होने की जानकारी पर बोरानाडा पुलिस वहां पहुंची थी। रात को दुर्गंध आने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस का सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तलाशी लेने पर मृतक की जेब में पर्स मिला। उसमें से मिले मोबाइल नम्बर के आधार पर परिजन से बात की गई। तब मृतक की शिनाख्त मध्यप्रदेश में मंदसौर निवासी राधेश्याम के रूप में हुई। जो जोधपुर में मजदूरी करता था। जांच के बाद पुलिस को अंदेशा है कि चार-पांच दिन पहले उसकी मौत हुई होगी। शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अब परिजन के आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews