Doordrishti News Logo

जोधपुर, सूर्यनगरी में संत शिरोमणि पीपा महाराज की 698वीं जयंती आज श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ गाइड लाइन के अनुसार सादगी से मनाई गई। शहर में स्थित पीपा महाराज के मन्दिरों पर पुजारियों द्वारा पूजा-अर्चना की गई। समाज बंधुओं ने अपने अपने घरों में रह कर पूजा अर्चना की। इस दौरान समाज के लोग अपने-अपने घरों में पीपा महाराज की पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण के लिए विशेष प्रार्थन की। इसके साथ ही भजन-कीर्तन, गुरु गुणगान तथा पीपा महाराज के जीवन चरित्र पर चर्चा के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। अपने घर में बने भोजन का गुरु देव को भोग लगाया तथा प्रसादी ग्रहण की।

Pipa Jayanti celebrated with reverence and devotion in Jodhpur

सरकारी गाइड लाइन के अनुसार विजय चौक स्थित पीपा महाराज के मन्दिर पर सुबह 8.30 बजे श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ पूजा तथा आरती का आयोजन रखा गया। इससे पूर्व मन्दिर शिखर पर ध्वजा रोहण किया गया। इस अवसर पर भक्तजनों को प्रवेश नहीं दिया गया। श्री समस्त पीपा क्षत्रिय न्याति ट्रस्ट रातानाडा जोधपुर के अध्यक्ष प्रकाश चावड़ा ने विजय चौक स्थित पीपाजी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर पार्षद कब्बुलाल दैय्या, हनुमान चावड़ा, पुखराज पंवार, मोहन लाल सोलंकी, जेठमल चावड़ा, जेठमल दैय्या, अशोक चावड़ा, मिश्रीलाल दैय्या, ताराचंद चौहान, पूनाराम परिहार, तेजाराम राखेचा, बद्रीलाल राखेचा उपस्थित थे।

अध्यक्ष प्रकाश चावड़ा ने बताया गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पीपा जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन कोरोना काल के चलते जुलूस, भक्ति संध्या, सामूहिक प्रसादी, रक्तदान आदि के अन्य सभी कार्यक्रम निरस्त करने पड़े। उन्होंने बताया कि पीपा समाज के लोग अपने-अपने घरों में रहकर पीपा महाराज की जयंती मना रहे हैं। श्री पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट मसूरिया के अध्यक्ष नरेन्द्र चौहान ने बताया कि मसूरिया स्थित पीपा महाराज की प्रतिमा पर कोरोना गाइड लाइन के अनुसार जला भिषेक कर पूजा अर्चना की गई। दर्जियों का चौक स्थित राम बंगला में भी पूजा अर्चना की गई।

ये भी पढ़े :- बोरानाडा कोविड केयर सेंटर का अवलोकन किया, मरीजों से मिले मंत्री शेखावत

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026