Doordrishti News Logo

जोधपुर, राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन और राज्य सरकार में सहमति बनने से 25 अप्रेल से प्रस्तावित हड़ताल अब एक माह के लिए टाल दी गई है। एसोसिएशन के अनुसार 10 में से 8 मांगों पर सरकार और पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसियेशन में सहमति बन गई है, हालांकि वैट कम किए जाने की मांग पर अब भी कोई सहमति नहीं बनी है। पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए यह निर्णय लिया है कि राज्य के पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। राजस्थान सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर की गई अप्रत्याशित वैट वृद्धि के विरोध में 10 अप्रेल को पेट्रोल पंपों ने एक दिन की हड़ताल रखी थी, और एसोसिएशन ने सरकार की ओर से मांगे नहीं मानने पर 25 अप्रेल से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया था।

जोधपुर में ये रहे आज दाम

जोधपुर में आज रिलायंस पंप पर पेट्रोल 96.91 व डीजल 89.09, इंडियन पेट्रोलियम पर पेट्रोल 96.63 व डीजल 89.08, भारत पेट्रोलियम पर पेट्रोल 96.61 व डीजल 89.07 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम पर पेट्रोल 96.61 व डीजल 89.06 रूपये प्रति लीटर बिक रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गुरुवार को लगातार सातवेें दिन कोई बदलाव नहीं किया। इससे पहले 15 अप्रेल को पेट्रोल के दाम 17 पैसे और डीजल के दाम में 15 पैसे की कटौती की गई थी।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026