Petrol bomb thrown in office due to property dispute in Sardarpur

सरदारपुरा में प्रॉपर्टी विवाद में ऑफिस में फेंका पेट्रोल बम

जोधपुर(डीडीन्यूज),सरदारपुरा में प्रॉपर्टी विवाद में ऑफिस में फेंका पेट्रोल बम। सरदारपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक ऑफिस में पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी। घटना में ऑफिस में रखे दो लाख रुपए से अधिक की नकदी और महत्वपूर्ण प्रॉपर्टी दस्तावेज जलकर राख हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल में पेरेंट्स ओरिएंटेशन का आयोजन

पुलिस ने बताया कि सुभाष सिंह का सरदारपुरा में प्रॉपर्टी का ऑफिस है। शनिवार रात को पहली मंजिल पर स्थित ऑफिस को निशाना बनाया गया। देर रात अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंककर ऑफिस को आग के हवाले कर दिया। धमाके की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एकत्रित किए है। उनके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

फैक्ट्री में लगी आग:-
तनावड़ा स्थित नवकार इंडस्ट्रीज फैक्ट्री में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग की सूचना मिलते ही बासनी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। बासनी फायर ऑफिसर प्रशांत सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में रखा हैंडीक्राफ्ट का कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि,समय रहते आग पर काबू पा लिया गया,जिससे बड़े नुकसान से बचा जा सका। आग बुझाने वाली टीम में हिम्मत सिंह, विजेंद्र सिंह,ओपाराम विश्नोई और विपिन चौधरी शामिल थे।

बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर – 9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026