The responsibility taking ceremony of Bhavip Marwar branch was completed

भाविप मारवाड़ शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

जोधपुर(डीडीन्यूज),भाविप मारवाड़ शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न। भारत विकास परिषद मारवाड़ शाखा जोधपुर की साधारण सभा व दायित्व ग्रहण समारोह इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियर्स भवन में सम्पन्न हुआ।

सभा में राष्ट्रीय महामंत्री दुर्गादत शर्मा,प्रांत संरक्षक ब्रिगेडियर एनएम सिंघवी,क्षेत्रीय संयुक्त सचिव जगदीश प्रसाद शर्मा,प्रांत अध्यक्ष नारायण रूप राय,शाखा अध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल,सचिव दिनेश सेठिया,कोषाध्यक्ष यश शर्मा एवं महिला संयोजक गायत्री भारद्वाज, निवर्तमान सचिव डॉ दर्शन ग्रोवर, निवर्तमान कोषाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता मंच पर उपस्थित थे।

सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल में पेरेंट्स ओरिएंटेशन का आयोजन

शाखा अध्यक्ष के स्वागत उद्बोधन के पश्चात प्रांत अध्यक्ष ने वर्ष 2025- 26 के लिए निर्वाचित शाखा अध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल,सचिव दिनेश सेठिया,कोषाध्यक्ष यश शर्मा को शपथ दिलाकर दायित्व ग्रहण करवाया। सभा में सचिव ने कार्य सूचि अनुसार गत वर्ष का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वर्ष 2025 -26 हेतु सेवा,संस्कार,पर्यावरण सम्बंधित कार्यो के लक्ष्य निर्धारण तथा कार्य योजना पर सार्थक चर्चा की गयी।

सभा में नए सदस्यों ने अपने सह सदस्यों के साथ शपथ ग्रहण कर सदस्यता ग्रहण की। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा मारवाड़ शाखा की वर्ष 2025-26 की नई कार्यकारणी व निर्वाचित दायित्वधारी सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। गत वर्ष में किये गए सेवा संस्कार,ग़रीब विद्यार्थियों की सहायता,मेडिकल कैंप इत्यादि कार्यो का प्रान्त द्वारा किये गए मूल्यांकन के आधार पर मारवाड़ शाखा को प्रान्त की सर्वश्रेष्ठ शाखा के रूप में प्रान्त द्वारा घोषित किया गया। जिसके लिए शाखा अध्यक्ष पेड़ीवाल ने शाखा के सभी दायित्व धारियों एवं प्रकल्प प्रभारी/ सह प्रभारियों की प्रशंसा की और सदन की तरफ से आभार व्यक्त किया।

प्रदेश में हर हाल में कायम रहे कानून व्यवस्था-मुख्य सचिव

प्रान्त द्वारा शाखा के स्थायी प्रकल्प विकास सेवा संस्थान को भी सर्वाधिक लाभार्थी सेवा करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया, जिसके लिए सदन ने ब्रिगेडियर सिंघवी के समर्पित सेवा भावना की करतल ध्वनि से सराहना की। बैठक के दौरान जल के महत्व और उसके संरक्षण के सम्बन्ध में एक अत्यंत प्रेरक प्रेजेंटेशन डॉ दिनेश पेड़ीवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया।

प्रांतीय अध्यक्ष ने सभा को सम्बोधित कर परिषद के परम उद्देश्य राष्ट्र निर्माण हेतु सभी सदस्यों से समर्पित भाव से सेवा संस्कार कार्यो में तन मन धन से सहयोग हेतु आग्रह किया। राष्ट्रिय महामंत्री दुर्गादत्त शर्मा ने सदस्यों को भारत विकास परिषद से हम सभी के जुड़ने के विशेष कारणों के बारे में बताया और अन्य सेवा संगठनों से परिषद कैसे अलग है उसका उदाहरण देकर समझाया। उन्होंने कुटुंब प्रबोधन, परिवार में संस्कार विकसित करने के परिषद के अभियान और संकल्प के महत्त्व पर भी चर्चा की।

उचियारड़ा संविधान बचाओ अभियान के पाली समन्वयक नियुक्त

बैठक में शाखा के वरिष्ठ सदस्य एसके जैन,ओम प्रकाश अग्रवाल,नेमराज मेहता, अनिल गोयल,गिरीश लोढ़ा,रिखब राज भंसाली,सज्जन लाल माथुर, हरी कृष्णानी,कैलाश चंद्र राजपुरोहित,सुरेंद्र वैष्णव,सुधीर भंडारी,कैलाश माथुर,अरुण गुप्ता, लक्ष्मी नारायण शर्मा,गोपा राम चौधरी,राकेश व्यास,राजेंद्र सिंह सरा, अनिल बालानी,भंवर लाल जांगिड़,रामेश्वर सिंह राज पुरोहित, सुधा गर्ग,पृथ्वी राज पारख,नटवर हर्ष सहित कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम में राजेश्वरी माथुर,शशि शर्मा,सरा,कैलाश स्वरुप माथुर, ज्ञानेश्वर गहलोत,प्रवीण शर्मा, अशोक संचेती,ओमप्रकाश माहेश्वरी, दिनेश पुरोहित,अनिल सिंघी,जेपी व्यास सहित शाखा सदस्यों ने पूर्ण सहयोग दिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। संचालन हरी कृष्णानी,प्रवीण शर्मा एवं कामिनी शर्मा ने किया।

बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर – 9414135588 पर संपर्क कीजिए।