Doordrishti News Logo

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने साधा राज्य सरकार पर निशाना

जोधपुर, सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आगामी उप चुनावों में राजस्थान की जनता इस सरकार को टका सा उत्तर देगी। पश्चिम बंगाल में तीन दिन के प्रवास के बाद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शनिवार को सुबह जोधपुर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेने पहुंचे। बैठक के बाद  केंद्रीय मंत्री शेखावत ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि उप चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 30 मार्च को नामांकन भरा जाएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह से राजस्थान की जनता ने बारंबार इस सरकार के दिए आश्वासनों और झूठ के कारण जो धोखा खाया है, जनता अब इस बात को पहचान चुकी है और अबकी बार वो इनको टका सा उत्तर देने वाली है।

पश्चिम बंगाल के संदर्भ में शेखावत ने कहा कि मां, माटी, मानुष के नाम पर सरकार में आईं ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की जनता को धोखा दिया। अब वो जनता के मन से निकल चुकी हैं। ममता दीदी के हाथ में बस 30 दिन बचे हैं। 2 मई को जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026