Doordrishti News Logo

जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जोधपुर ग्रामीण टीम ने मंगलवार को बालेसर में लगे एक पटवारी को पांच हजार की रिश्वत लिए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने यह रिश्वत खेत के रिकॉर्ड को ऑनलाइन दर्ज के लिए मांगे थे। रिश्वत में उसने 12 हजार रूपयों की मांग की थी। बाद में सौदा पांच हजार में तय हुआ।

ब्यूरो के डीआईजी डॉ.विष्णुकांत ने बताया कि बेलवा खत्रियों के निवासी मोहनराम माली ने शिकायत दी थी। इसमें बताया कि गांव में एक जमीन के कुछ हिस्से का पट्टा उसके नाम से बालेसर तहसीलदार ने जारी किया है। इस पट्टे की जमीन का मौका मुआयना कर उसे रिकॉर्ड में ऑनलाइन दर्ज करने के लिए पटवारी अजय किशोर माथुर ने पहले 12 हजार रुपए की मांग की। बाद में दस हजार रुपए में सौदा तय हुआ।

Click Now👆

शिकायत का सत्यापन करने के दौरान पटवारी ने उससे पांच हजार रुपए ले लिए। मंगलवार को बालेसर में अपने किराए के मकान में उसने मोहनराम को पांच हजार रुपए लेकर बुलाया। मोहनराम के रिश्वत की राशि उसे दिए जाने से पहले से तैयार एसीबी की टीम ने उसे पकड़ लिया। उसकी जेब से रंग लगे हुए पांच हजार रुपए बरामद कर लिए गए। उससे अग्रिम पड़ताल की जा रही है।

>>> सर्जरी करवाकर घर लौटी 21 दिन की बालिका

Click on the image👆

Related posts:

आज सुबह से गहरा चंद्र ग्रहण,भारत में दृश्यता शून्य

August 28, 2026

सरकारी स्कूल में घटिया मिड डे मील का वीडियो वायरल

August 21, 2026

निकाय चुनावों की घोषणा के बाद कमिश्ररेट के 24 पुलिस निरीक्षकों का तबादला

August 19, 2026

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म 17 व 18 अगस्त को जोधपुर प्रवास पर

August 17, 2026

4.405 किलो डोडा पोस्त व 359 ग्राम अफीम दूध बरामद 1 गिरफ्तार

August 16, 2026

PIB जयपुर द्वारा मीडिया कार्यशाला का आयोजन

August 12, 2026

उत्तराखंड में भूकंप

August 10, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026