टीटीई की ईमानदारी से यात्री को मिला भूला हुआ मोबाइल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टीटीई की ईमानदारी से यात्री को मिला भूला हुआ मोबाइल। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीटीआई एलआर चौधरी ने मंगलवार को जोधपुर- दादर एक्सप्रेस के बी-3 कोच में टिकट जांच के दौरान मिले लावारिस कीमती मोबाइल असली मालिक तक पहुंचा कर ईमानदारी दिखाई।
ट्रेन के बी-3 कोच में एलआर चौधरी को एक एंड्रॉयड मोबाइल लावारिस मिला। अनाउंसमेंट के बावजूद कोई दावेदार नहीं मिलने पर इमरजेंसी नंबर से संपर्क किया गया।
बदले मार्ग से आएगी कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस
बाद में पता चला कि अहमदाबाद में उतरे यात्री का बेटा जल्दबाजी में मोबाइल ट्रेन में भूल गया था। मंगलवार को जोधपुर पहुंचने पर वीडियो कॉल से पहचान सत्यापित कर आरपीएफ की मौजूदगी में मोबाइल यात्री को सुपुर्द किया गया। करीब 20 हजार रुपये कीमत का मोबाइल वापस मिलने पर यात्री ने रेलवे स्टाफ का आभार जताया।
