बदले मार्ग से आएगी कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बदले मार्ग से आएगी कामाख्या- भगत की कोठी एक्सप्रेस। रेलवे द्वारा कटिहार मंडल में कटिहार- सौनेली एवं कटिहार-कुरेठा रेलखंड के मध्य कटिहार,मनियां, कुरेठा,डंडखोरा एवं सोनैली स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन- इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य के कारण ट्रेन संख्या 15624,कामाख्या- भगत की कोठी एक्सप्रेस 12 जून 2026 को कामाख्या से प्रस्थान करते समय परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। ट्रेन ठाकुरगंज,पावाखाली,पूर्णिया एवं कटिहार होकर चलेगी।
जोधपुर मंडल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
परिवर्तित मार्ग में ट्रेन का ठाकुरगंज एवं पूर्णिया स्टेशनों पर अस्थाई ठहराव रहेगा। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन किशनगंज एवं सौनेली स्टेशनों से होकर नहीं जाएगी।
