Doordrishti News Logo

पार्सल डीलिवर बॉय पर हजारों के 21 पार्सल चुराने का आरोप

जोधपुर, शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी के लिए काम करने वाले दो डीलिवर बॉय के खिलाफ पार्सल चुराने का आरोप लगा है। आरोप है कि काम करने वाले युवकों ने 21 पार्सलों को खुर्दबुर्द कर डाला। जवाब मांगने पर संतोषजनक जानकारी नहीं दी। अब कंपनी इंचार्ज ने इस बारे में बासनी थाने में रिपोर्ट दी है। चोरी गए पार्सलों में हजारों का सामान था।

बासनी पुलिस ने बताया कि कुम्हारों की गली लखारा बाजारा निवासी नरेंद्र पुत्र श्यामसुंदर भाटी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह बासनी औद्योगिक क्षेत्र गली नंबर 8 की कंपनी इंटाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में इंचार्ज के तौर पर लगा हुआ है।

इस कंपनी में पार्सल डीलिवर के लिए अभिषेक एवं सुनील नाम के दो शख्स भी काम करते हैं। गत 6 से 8 जून के बीच इनको पार्सल डीलिवर के भेजा गया था। मगर वह मालिकों तक नहीं पहुंचे।

तकरीबन 21 पार्सल इन लोगों ने मिलकर खुर्दबुर्द कर दिए। बासनी पुलिस ने बताया कि इस बारे में चोरी का केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की गई है। जांच हैडकांस्टेबल बाबूलाल की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026