डंपर ने साइड से पानी टैंकर को मारी टक्कर,चालक की मौत
मृतक जलदाय विभाग से कांट्रेक्ट पर टैंकर भरता था
जोधपुर, शहर के निकट कुड़ी हौद के समीप गुरूवार की अल सुबह सडक़ हादसे में पानी टैंकर चालक की मौत हो गई। पानी के टैंकर को साइड से एक डंपर चालक ने टक्कर मार दी। इससे टैंकर पलट गया और चालक नीचे दब गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोपहर में शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया गया।
कुड़ी थाने के हैडकांस्टेबल शंकरलाल ने बताया कि विश्नोईयों की ढाणी खेजड़लीकलां गांव के रहने वाले 65 साल के चिमनाराम पुत्र अमराराम विश्रोई जलदाय विभाग से कांट्रेक्ट के आधार पर पानी के टैंकर भर कर पानी की सप्लाई करते थे। गुरूवार की सुबह सात बजे वे कुड़ी हौद से पानी का टैँकर लेकर निकले और पुल पर चढ़ाई कर रहे थे। इतने में साइड से एक डंपर के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे पानी के टैंकर का अगला हिस्सा पलटी खा गया और चिमनाराम नीचे गिरने से दब गए।
हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने पर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी पर कुड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को एम्स की मोर्चरी पर भिजवाया गया। बगैर पोस्टमार्टम के शव परिजन को सौंप दिया गया। घटना में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

