सूने मकान में चोरों ने लगाई सेंध
जोधपुर, शास्त्री नगर जी सेक्टर मेें एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से इलेक्ट्रानिक सामान चोरी कर लिया। भवन मालिक ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी है।
शास्त्री नगर पुलिस ने बताया कि जी सेक्टर निवासी लोकपाल सिंह पुत्र कानसिंह भाटी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका घर सूना पड़ा था। इस बीच अज्ञात चोर घर के अंडर ग्राउंड से ताले को काटने के साथ वहां से स्पीकर, कारों के माइक, सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और वाइफाई आदि चोरी कर ले गए। सूचना पर शास्त्रीनगर पुलिस ने मौका मुआयना कर अब चोरों की तलाश आरंभ की है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

