Doordrishti News Logo

अल्टो कार में पकड़ा 46 किलो अवैध डोडा पोस्त, एक गिरफ्तार

जोधपुर, शहर की डांगियावास पुलिस ने मंगलवार की रात में जाखड़ों की ढाणी सालवां में अल्टो कार चालक को पकड़ कर गाड़ी से 46 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया। थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि खेड़ी सालवां में जाखड़ों की ढाणी निवासी रामकिशोर पुत्र बुधाराम जाट अवैध रूप से अपनी अल्टो कार में डोडा पोस्त लेकर आया है। इस पर पुलिस ने मय जाब्ते के वहां पहुंच आरोपी को पकड़ा और कार से 46 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। उससे अब पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करे – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026