जोधपुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा जोधपुर शहर की आवश्यक बैठक भारतीय जनता पार्टी प्रधान कार्यालय सरदारपुरा में आयोजित की गई। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश मंत्री एवं जोधपुर युवा मोर्चा के संरचना प्रभारी रामेश्वर छाबा ने जिला संरचना की महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र तंवर ने बताया की प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस संगठन संरचना कार्यक्रम की बैठक में जिला महामंत्री हेमेंद्र गौड जिला उपाध्यक्ष आशिष व्यास, कुलदीप जांगिड, जिला मंत्री चंद्रेश लोढ़ा विजय सिंह भाटी, आईटी संयोजक संजय पंवार, सह संयोजक संदीप हर्ष, गौरव जैन शुशांत पुरोहित धीरज चैहान लक्ष्मण सिंह भाटी, वीणा चैहान कुलदीप जांगिड आदित्य शर्मा कर्त्तव्य गौड आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए सदैव समर्पित रहने का मूल मंत्र दिया।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

