Doordrishti News Logo

पानी की बोतल पर ओवरचार्जिंग: रेलवे सख्त,दो विक्रेताओं पर कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पानी की बोतल पर ओवरचार्जिंग: रेलवे सख्त,दो विक्रेताओं पर कार्रवाई।रेलवे में यात्रियों से निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली के मामलों में सख्ती बरती जा रही है। शुक्रवार को दो अलग-अलग मामलों में पानी की बोतल पर ओवरचार्जिंग और अभद्र व्यवहार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की गई।

जोधपुर मंडल के बाड़मेर रेलवे स्टेशन स्थित स्टॉल के खिलाफ एक यात्री ने शिकायत दर्ज कराई कि विक्रेता ने पानी की बोतल के निर्धारित 14 की बजाय 20 रुपए वसूले और दुर्व्यवहार किया। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए स्टॉल को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश के साथ ही उस पर दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

इसी तरह मेड़ता रोड स्टेशन पर कैटरिंग ट्रॉली विक्रेता के खिलाफ भी पानी की बोतल पर ओवर चार्जिंग की शिकायत मिलने पर दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

कहीं यह कोई षड्यंत्र तो नहीं!

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार इस तरह की शिकायतों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सेशनल वाणिज्य निरीक्षकों को भी इस प्रकार की अनियमितताओं पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों से अधिक राशि वसूलने या अनुचित व्यवहार करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।

Related posts:

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026

क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर एपीके फाइल भेजी खाते से 1.27 लाख पार

September 9, 2026