प्लास्टिक विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

  • अशोक उद्यान में हुआ आयोजन
  • पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजन ने ली प्रतिज्ञा
  • बीट द प्लास्टिक थीम पर हुआ कार्यक्रम
  • सेल्फी फॉर एनवायरनमेंट और सिग्नेचर कैंपेन बना आकर्षण का केंद्र

जोधपुर(डीडीन्यूज),प्लास्टिक विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के उपलक्ष्य में राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड,क्षेत्रीय कार्यालय, जोधपुर (शहर) और पहल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अशोक उद्यान जोधपुर में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आमजन ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सेल्फी फॉर एनवायरनमेंट गतिविधि में उपस्थित नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु सेल्फी लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुँचा।
सिग्नेचर फॉर एनवायरनमेंट कैंपेन के अंतर्गत लोगों ने पर्यावरण को लेकर अपने विचार,संकल्प एवं भावनाएं लिखकर प्रदर्शित कीं।

बीट द प्लास्टिक थीम पर दिया गया संदेश
इस कार्यक्रम की मुख्य थीम बीट द प्लास्टिक रही,जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों को बताया गया कि प्लास्टिक उपयोग से पर्यावरण, स्वास्थ्य और पारिस्थितिकी तंत्र पर क्या दुष्प्रभाव पड़ते हैं। जनता को कपड़े व कैनवास के थैले अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस संदेश को साकार करते हुए राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और पहल फाउंडेशन की ओर से 200 कैनवास थैले आमजन को वितरित किए गए।

कार्यक्रम के संयोजक कमलेश परिहार ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड,जोधपुर (शहर) की क्षेत्रीय अधिकारी कामिनी सोनगरा,बोर्ड की संपूर्ण टीम,पहल फाउंडेशन के सचिव मनोज विधानी सहित संस्था की पूरी टीम तथा सुबह भ्रमण पर आए नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की।

जोधपुर: वाहन रैली के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

5 जून को होगा रन फॉर एनवायरनमेंट रैली का आयोजन
विश्व पर्यावरण के मुख्य दिवस 5 जून 2025 को प्रातः 6:30 बजे से एक भव्य रन फॉर एनवायरनमेंट रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली संवित सर्कल से इंजीनियरिंग कॉलेज तक निकाली जाएगी,जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश जनमानस तक पहुँचाया जाएगा।

रैली में एनजीओ,स्कूल-कॉलेज, औद्योगिक संस्थान,सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाएं एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। क्षेत्रीय अधिकारी कामिनी सोनगरा ने आमजन से इस जन जागरूकता रैली में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026