कान्स फिल्म फेस्टिवल में जोधपुर की फैशन डिजाइनर डॉ शालिनी चयनित

जोधपुर(डीडीन्यूज),कान्स फिल्म फेस्टिवल में जोधपुर की फैशन डिजाइनर डॉ शालिनी चयनित। फ्रांस के पैलेस डेस फेस्टिवल में आयोजित कान्स फ़िल्म फेस्टिवल- 2025 में चयनित होकर जोधपुर शहर निवासी फैशन डिजाइनर डॉ शालिनी राजेंद्र शर्मा ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।फेस्टिवल में चयनित होने वाली वह राजस्थान की पहली महिला फैशन डिजाइनर बन गई है।

डॉ शालिनी पिछले 17 वर्षों से फैशन,टेक्सटाइल और हस्तकला के क्षेत्र में कार्यरत है जिनके द्वारा खादी टिशू से निर्मित एक विशेष ब्राइडल लहंगा जिस पर 5 D पिकॉक हैंड एंब्रॉयडरी की बारीक कढ़ाई की गई थी,का फेस्टिवल के लिए चयन किया गया। यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली वह प्रदेश की पहली महिला फैशन डिजाइनर है।

प्लास्टिक विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

उल्लेखनीय है कि भारत पाक तनाव और अन्य तकनीकी कारणों से डॉ शालिनी शर्मा फेस्टिवल में नहीं पहुंच सकी लेकिन उनका कहना है कि वह अपनी वस्त्रशाला अकादमी में ग्रामीण,शहरी व कम शिक्षित विद्यार्थियों को फैशन डिजाइन, टेक्सटाइल,आर्ट,कढ़ाई,स्टाइलिंग और अब एआई फैशन डिजाइनिंग जैसे आधुनिक व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर ऐसे फेस्टिवल में भेजने के लिए सक्षम बनाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026