जोधपुर: वाहन रैली के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

  • जन-जागरूकता के लिए नशा मुक्त भारत अभियान का व्यापक आयोजन
  • जालोरी गेट से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई रैली

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: वाहन रैली के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 01 से 26 जून 2025 तक मादक पदार्थों के दुरुपयोग,अवैध तस्करी एवं रोकथाम को लेकर जन-जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 03 जून को जोधपुर जिला मुख्यालय पर एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया।

यह रैली जालोरी गेट चौराहे से प्रारंभ होकर महात्मा गांधी अस्पताल, रेलवे स्टेशन रोड,सोजती गेट,नई सड़क,कालटेक्स,राइका बाग, पावटा होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंची। रैली में विभिन्न विभागों, संस्थानों और नागरिकों ने बैनर, स्लोगन,तख्तियां और लाउडस्पीकर के माध्यम से आमजन को नशा न करने का संदेश दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी,आमजन को किया प्रेरित
रैली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द कड़वासरा एवं संयुक्त निदेशक,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अनिल व्यास द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए नशा न करने का आह्वान किया और युवाओं से इस अभियान से जुड़कर समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने की अपील की।

सरकारी विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की सहभागिता
इस रैली में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,राजस्थान पुलिस,नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, अफीम मुक्ति चिकित्सा एवं प्रशिक्षण केंद्र मांकलाव तथा विभिन्न गैर- सरकारी संगठनों जैसे सिद्धार्थ बाल निकेतन,नेत्रहीन विकास संस्थान, शुभ सेवा संस्थान,गुरु कृपा नशा मुक्ति केंद्र,मदर वर्ल्ड फाउंडेशन, आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कलेक्ट्रेट परिसर में दिलाई गई नशा न करने की शपथ
रैली के समापन पर कलेक्ट्रेट में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को रमेशचंद्र पंवार,सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (लूणी) ने नशा न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने नशे के विरुद्ध संघर्ष करने का संकल्प लिया।

जोधपुर: मनरेगा कार्य समय में हुआ बदलाव

रैली में अनिल व्यास,संयुक्त निदेषक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,मगराज सहायक निदेशक, रामभरोस सारण जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी,रेखा शेखावत अधीक्षक राजकीय नारी निकेतन,सामाजिक सुरक्षा अधिकारी दीपिका विश्नोई,भजनलाल विष्नोई, शिकुनराम फिड़ौदा,ओमपाल सिंह चौहान,संस्थापन अधिकारी जानकीदास चैहान,उत्तम शर्मा, दुष्यन्त दवे,राजूसिंह,तारा राम प्रजापत,पृथ्वीराज,सन्तोष पंवार, पूनमचन्द, रवि दाधीच,रविन्द्र सारण, मुकेष चौ धरी,विनीत चारण, भागीरथ चारण,करणाराम गैर सरकारी संगठनों के मीता मुल्तानी, लक्ष्मणसिंह,रंजू विश्नोई,मनोहरलाल मेघवाल,धनराज गर्ग,राजेन्द्र गुर्जर, कन्हैयालाल सोनी,हिमांषु वैष्णव, हुकमाराम चैधरी,प्रहलाद राम आदि उपस्थित थे।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026