Doordrishti News Logo

परिचित के फोन से जानकारी जुटाकर 21 लाख का ऑनलाइन लेनदेन

  • पीड़ित को अब लगा पता
  • पुलिस की ली शरण

जोधपुर,परिचित के फोन से जानकारी जुटाकर 21 लाख का ऑनलाइन लेनदेन। शहर के बनाड़ स्थित धनेश नगर सारण नगर में रहने वाले एक युवक को उसके परिचित को फोन हाथ में देना महंगा पड़ गया। परिचित ने मोबाइल से सारी डिटेल ले ली और ऑनलाइन बैंकिंग से 21 लाख का लेन-देन कर डाला। मामला गत साल सितंबर का है,मगर पीडि़त 15 अप्रेल को बैंक में स्टेटमेंट निकालने गया तो धोखाधड़ी का पता लगा। इस पर अब बनाड़ थाने में धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी गई। पुलिस इसमेें अग्रिम जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें – 20 हजार का कुख्यात बदमाश महेसाणा में विशेष टीम के हत्थे चढ़ा

मूलत: नागौर जिले के गोटन हाल धनेश नगर बी-सारण नगर निवासी नवीन पुत्र हरेंद्र जाट की तरफ से धोखाधड़ी में यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका एक बैंक खाता नई सडक़ स्थित निजी बैंक में है। उसके परिचित सुखदेव गोदारा को गत साल सितंबर में उसका मोबाइल मांगने पर दिया गया था। मगर उसने मोबाइल से उसका सारा डेटा लेकर ऑन लाइन 21 लाख का लेन देन कर डाला। यह लेन देन 22 सितंबर 23 से 26 सितंबर 23 के बीच हुआ था। पीडि़त का कहना है कि वह अब 15 अप्रेल को बैंक गया और स्टेटमेंट निकाला तो धोखाधड़ी का पता लगा। उसने परिचित सुखदेव पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। बनाड़ पुलिस ने अब जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026