Doordrishti News Logo

सूर्यनगरी हुई राममय,शहर भर में गूंजा जय श्रीराम

  • रामनवमी शोभायात्रा
  • कई स्थानों पर जोरदार स्वागत
  • झांकियों ने मोहा शहर वासियों का मन

जोधपुर,सूर्यनगरी हुई राममय,शहर भर में गूंजा जय श्रीराम। हर वर्ष की भांति इस बार भी विश्व हिन्दू परिषद द्वारा संचालित श्रीरामनवमी महोत्सव समिति के तत्वावधान में करीब साढ़े तीन सौ से अधिक झांकियों के साथ रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गई। घंटाघर में सुबह मुख्य पूजा के बाद शोभायात्रा रवाना हुई। यहां कई सन्तों ने रामदरबार की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने भी रामदरबार की पूजा अर्चना की। विश्व हिंदू परिषद के सभी 14 प्रखंड पुराना शहर,बागर,सूरसागर,चांदपोल, सरदारपुरा, रातानाडा,महामंदिर,मंडोर, बनाड़,मसूरिया, बासनी,नंदनवन,केशव नगर और सांगरिया से लघु यात्राओं के रूप में घंटाघर पहुंचकर मुख्य शोभायात्रा में शरीक हुई।

यह भी पढ़ें – पहले से छह प्रकरण दर्ज,अब तलवार के साथ पकड़ा गया

समिति अध्यक्ष संदीप काबरा ने बताया शोभायात्रा में विभिन्न भजन मण्डलियां, मंगल कलश सहित महिलाएं बैण्डों के साथ लगभग साढ़े तीन सौ से अधिक झांकियां शामिल हुई।भगवान राम, शिवपार्वती, राधाकृष्ण,गजानंद,देवी मां सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में हिन्दू युवा अपनी शौर्यता का प्रदर्शन तथा करतब दिखाते हुए चल रहे थे। इनके साथ राम दरबार, सामाजिक,सांस्कृतिक,धार्मिक व समसामयिक झांकियां चल रही थी। झांकियों के साथ भजन मंडलियां, घोड़े, रथ,बैंड, शहनाई वादक आदि सम्मिलित हुए।

लोककला का चकरी नृत्य तथा पंजाबी भांगड़ा भी इस बार विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। बजरंग दल के सभी 14 प्रखण्डों से युवाओं की भगवा रैलियों के साथ विहिप के महिला संगठनों की टोलियां भी शोभा यात्रा में शामिल हुई। मातृशक्ति एक ही तरह के वस्त्रों में मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। शोभायात्रा में रामायण के हर पात्र की सजीव झांकी,उज्जैन महाकाल की भस्म टोली,दिल्ली की महादेव बारात, महाराष्ट्र नासिक के ढोल,बारह ज्योतिर्लिंग, द्वारिकाधीश व अयोध्या प्रभु श्रीराम की झांकी सहित पर्यावरण संरक्षण,नारी सुरक्षा, राष्ट्र रक्षा,शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देती झांकियां शामिल की गई।

यह भी पढ़ें – 20 हजार का कुख्यात बदमाश महेसाणा में विशेष टीम के हत्थे चढ़ा

शोभायात्रा घण्टाघर से रवाना होकर कटला बाजार,आडा बाजार, खाण्डा फलसा, जालोरी गेट,गोल बिल्डिंग होते सरदारपुरा सत्संग भवन पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा का करीब सौ से अधिक स्थानों पर स्वागत किया गया। कई संस्था- संगठनों ने शोभा यात्रा में करतब दिखा रहे अखाड़ों के उस्ताद,संत,रामनवमी महोत्सव समिति के पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर व साफा बांधकर स्वागत किया। शहर के प्रमुख संतों तथा समाज बिरादरी के प्रमुखों का विहिप द्वारा स्वागत मंच पर किया गया। रास्ते में अनेक स्थानों पर राम भक्तों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को छाछ, शिकंजी,कोल्डड्रिंक्स,आइसक्रीम, कचौरी, बिस्किट आदि वितरित किए।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में मारवाड़ के गांवों से विश्नोई समाज के लोग भी सफेद धोती कुर्ते के साथ सफेद साफे में नजर आए जो पर्यावरण संरक्षण,प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश देने के साथ वन्य जीवों को बचाने व पक्षियों को दाना पानी से सेवा का भी संदेश दे रहे थे। इसके साथ ही देवासी समाज के लोगों ने अपनी पारम्परिक लाल साफा व सफेद धोती अंगरखी पहन हाथ में प्रतीक डांग लेकर शोभायात्रा शिरकत की जो ढोल थाली की ताल पर थिरकते हुए चल रहे थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026