खादी बोर्ड द्वारा एक माह का आवासीय प्रशिक्षण शुरू
निम्बा निम्बड़ी मण्डोर में चल रहा है प्रशिक्षण
जोधपुर,खादी बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत खादी कपड़े पर कशीदाकारी प्रशिक्षण के लिए ग्राम सेवक प्रशिक्षण केन्द्र, निम्बा निम्बड़ी मण्डोर में आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन नगर निगम उत्तर की महापौर कुन्ती देवड़ा ने किया।
इस अवसर पर महापौर देवड़ा ने महिलाओं का आह्वान किया कि वे गहनता से प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि आर्थिक रूप से सम्बल प्राप्त कर सकें। राजस्थान जेल विकास बोर्ड की सदस्य गीता बरवड़ ने महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
ये भी पढ़ें- मुख्य आयुक्त रेल संरक्षा ने किया पीपाड़ रोड-बनाड़ रेलखंड का निरीक्षण
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक एसएस पालीवाल ने महिला प्रशिक्षणार्थियों को कार्य सीखने के पश्चात विभाग से संचालित की जा रही योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सहयोग देने का भरोसा दिलाया। संभाग अधिकारी मुकेश कल्ला ने कार्यक्रम की जानकारी दी। जिला प्रभारी प्रेमचन्द राठौड़ ने संचालन किया। इस अवसर पर मणिकान्त कल्ला,अश्विनी गुप्ता आदि ने प्रशिक्षण के बारे में बताया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

