Doordrishti News Logo

बंबोर-आगोलाई की बीच बस कार में भिडंत एक की मौत,आधा दर्जन घायल

जोधपुर, जिले के ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र में बालेसर में आगोलाई-बंबोर रोड पर बुधवार की दोपहर में कार और बस में भिड़ंत होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए बालेसर अस्पताल पहुंचाया गया है। दो तीन घायलों को जोधपुर रैफर किया गया है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली कि बालेसर के बंबोर-आगोलाई रोड पर कार और बस के बीच भिड़ंत हुई है। कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन लोग घायल हुए है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: