आर्मी जवान के बंद मकान से घरेलु सामान चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आर्मी जवान के बंद मकान से घरेलु सामान चोरी। शहर के निकटवर्ती चौपासनी गांव स्थित श्याम मनोहर नगर में आर्मी जवान के बंद मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर वहां से घरेलु सामान आदि चोरी कर ले गए। इस बारे में अब राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस की जांच जारी है।
उधारी के रुपए लौटाने के बहाने युवक से मारपीट
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि श्याम मनोहर नगर चौपासनी गांव निवासी सवाई सिंह की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उनके मकान में 11 जुलाई की रात को चोरी हो गई। अज्ञात चोर वहां से एलईडी टीवी,गैस चूल्हा, जेंटस-लेडिज कपड़े,बर्तन किट आदि सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर राजीव गांधी नगर पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।
